झालसा की टीम ने विधिक सेवाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की

Updated:
विज्ञापन
झालसा की टीम ने विधिक सेवाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची की टीम ने सोमवार को खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची की टीम ने सोमवार को खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का निरीक्षण किया. टीम में झालसा के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार और अंडर सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू शामिल थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने खूंटी प्रखंड के लीगल ऐड सेंटर के रजिस्टर का निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने प्रति कार्य दिवस पर कम से कम पांच लाभार्थी को लाभ दिलाने का निर्देश दिया. उन्होंने विधिक सेवाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. वहीं आम जनता को उपलब्ध करायी जा रही कानूनी सहायता योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया. टीम ने निरीक्षण के दौरान डालसा के सभागार भवन में उपस्थित सभी एलडीसीएस, मीडिएटर पैनल अधिवक्ताओं और संबंधित क्षेत्र के पीएलवीयों के साथ बैठक की. उन्हें अधिक से अधिक लोगों को विधिक सहायता योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. वहीं समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान बढ़ाने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि झालसा राज्यभर में लोक अदालत, बाल सुरक्षा और कानूनी जागरूकता जैसे कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से चला रही है. जिससे आम जनता को न्याय सुलभ हो सके. इस दौरान डालसा सचिव कमलेश बेहरा और अन्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola