जेसीए ने केसीए को 153 रन से हराया
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को जेसीए अंडर-16 और केसीए जूनियर अंडर-16 टीम के बीच मैच खेला गया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को जेसीए अंडर-16 और केसीए जूनियर अंडर-16 टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें जेसीए अंडर-16 ने केसीए जूनियर अंडर-16 को 153 रन के विशाल अंतर से पराजित किया. जेसीए अंडर-16 पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 264 रन बनाया. जिसमें प्रिंस कुमार सिंह ने शतकीय पारी खेलते हुए 124 रन का योगदान दिया. वहीं विकास नायक कुमार ने 27 और करण कुमार ने नाबाद 44 रन की पारी खेली. गेंदबाजी में केसीए जूनियर अंडर-16 की ओर से करण गोप ने दो, तन्मय जीवन और रवि गोप ने एक-एक विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी केसीए की टीम ने 22 ओवरों मे 10 विकेट खोकर 111 रन पर ऑलआउट हो गयी. जिसमें रोशन शर्मा और इष्ट ने 22-22 रन की पारी खेली. गेंदबाजी में जेसीए अंडर-16 की ओर से धैर्य राज ने पांच, साहिल कुमार ने दो तथा धनंजय कुमार यादव और ज्ञान प्रकाश तिवारी ने एक-एक विकेट लिये. प्रिंस कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










