करम सह भादर मिलन समारोह में शामिल होंगे जयराम महतो

Updated:
विज्ञापन
करम सह भादर मिलन समारोह में शामिल होंगे जयराम महतो

जेएलकेएम तमाड़ पूर्वी की बैठक रविवार को भुइयांडीह बाजार में केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा दमयंती मुंडा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

तमाड़. जेएलकेएम तमाड़ पूर्वी की बैठक रविवार को भुइयांडीह बाजार में केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा दमयंती मुंडा की अध्यक्षता में हुई. संचालन निरंजन महतो ने किया. बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए दमयंती मुंडा ने कहा कि आगामी सात सितंबर को करम सह भादर मिलन समारोह का भव्य आयोजन मारधान मैदान तमाड़ पूर्वी में किया जायेगा. समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो होंगे. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष दमयंती मुंडा, उपाध्यक्ष अर्जुन महतो उर्फ मदन महतो व सचिन, रंजीत स्वांसी, कोषाध्यक्ष निरंजन महतो, मीडिया प्रभारी शरद महतो को बनाया गया. वहीं सात सदस्यीय टीम में शरद चन्द्र महतो, सूरज महतो, दिनेश महतो, पंचानन महतो, राहुल महतो, घनश्याम महतो आदि को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola