निजी स्कूलों को मान्यता प्रदान करने को लेकर जांच
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

निजी विद्यालयों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्रदान करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में बैठक
विज्ञापन
खूंटी.
जिले के गैर सरकारी निजी विद्यालयों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्रदान करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने बताया कि जिले से कुल छह गैर सरकारी निजी विद्यालयों द्वारा मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया गया है. जिसमें पटेल पब्लिक स्कूल, आइडियल नेशनल अकादमी, बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं. उपायुक्त और समिति के सदस्यों ने एक-एक कर सभी विद्यालयों के आवेदनों व दस्तावेजों की समीक्षा की. जिसमें निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालयों के लिए आवश्यक भूमि, आधारभूत संरचना, फायर सेफ्टी, शिक्षकों की योग्यता सहित अन्य जरूरी मापदंडों का बारीकी से जांच की गयी. मौके पर अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










