ePaper

तोरपा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Updated at : 16 Aug 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
तोरपा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया. तोरपा थाना में एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने झंडा फहराया इस अवसर पर बीडीओ नवीन चंद्र झा, सीओ पूजा बिन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक सिंह, थाना प्रभारी मुकेश हेमब्रम, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, मुखिया जॉन तोपनो, विनीता नाग, पूर्व उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना आदि शामिल हुए तथा राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी. तोरपा ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख रोहित सुरीन, बीआरसी में बीडीओ नवीन चंद्र झा, तहसील कचहरी में सीओ पूजा बिन्हा, महिला क्लस्टर सेंटर में बीडीओ नवीन चंद्र झा, पीएचइडी कार्यालय में सहायक अभियंता रामसुंदर राम, विद्या विहार स्कूल में पंचायत समिति सदस्य जयमंगल गुड़िया, महात्मा एनडी ग्रोवर पब्लिक स्कूल तोरपा में जयलाल तोपनो, सन ग्लोबल स्कूल तपकारा में भूतपूर्व सैनिक विजय पाढ़ी, संत जोसेफ स्कूल में प्रमुख रोहित सुरीन, कल्याण गुरुकुल में उपप्रमुख संतोष कर ने झंडा फहराया. यहां संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, संत अन्ना इंटर कॉलेज, संत जोसेफ इंटर कॉलेज, संत जोसेफ हाई स्कूल, चिल्ड्रेन ऑफ़ न्यू डाउन, संत तेरेसा मध्य विद्यालय, आरसी बॉयज स्कूल तोरपा के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सामूहिक परेड व मार्च पास्ट किया. विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये.

पूर्व सैनिको को सम्मानित किया गया :

प्रखंड मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर पाकिस्तान के साथ लड़ चुके भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया. देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर जिला अध्यक्ष मसीह गुड़िया, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, इमानुएल तोपनो, लक्ष्मी नारायण बड़ाइक, संतोषी तोपनो, कलीम खान, फादर तेजकुमार लिंडा आदि उपस्थित थे.

विधायक ने आवास में झंडोत्तलन किया :

विधायक सुदीप गुड़िया नें तपकारा स्थित आवास में झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की लंबी लड़ाई व कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली है. हमें इसे अक्षुण रखना है. हम सभी देश को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करें. मौके पर अमृत हेमरोम, अरमान तोपनो, रुबेन तोपनो, राहुल केशरी, फिरोज खान आदि उपस्थित थे.

कांग्रेस कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन :

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल कमल कच्छप, नयन तोपनो, फूलजेम्स तोपनो, इमानुएल तोपनो आदि उपस्थित थे.

सरकारी कार्यालयों, स्कूलों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने किया झंडोत्तोलन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola