तमाड़ में बढ़ी गोवंश चोरी की घटनाएं

Updated:
विज्ञापन
तमाड़ में बढ़ी गोवंश चोरी की घटनाएं

बाजार क्षेत्र में इन दिनों गोवंश चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं.

विज्ञापन

तमाड़. बाजार क्षेत्र में इन दिनों गोवंश चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं. किसान गौतम सिंह ने बताया की बीते महीने से उनकी दो गाय लापता हैं. काफी खोजबीन करने के बावजूद कही जानकारी नहीं मिल सकी. ग्रामीणों का कहना है कि संगठित गिरोह के सदस्य रात के अंधेरे में गांवों में घुस कर गाय-बैलों को चुपचाप पकड़ ले जाते हैं. इसके बाद गोवंशों को एक-दो दिन तक किसी गुप्त ठिकाने पर रखा जाता है और फिर गाड़ियों में ल��द कर बाहर के इलाकों में भेज दिया जाता है. सूत्रों के अनुसार यह काम पूरी योजना के तहत अंजाम दिया जा रहा है. गिरोह के सदस्य पहले गौवंशों को चिह्नित करते हैं और फिर मौका पाकर चोरी कर लेते हैं. सबसे अधिक निशाना गरीब किसानों के पशुओ को बनाया जा रहा है. जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में दर्जनों गोवंशों की चोरी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola