ePaper

चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

Updated at : 03 Apr 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

विज्ञापन

खूंटी (प्रतिनिधि)

लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर में मस्कट आई भाई का लोकार्पण किया गया. इसके तहत मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. ताकि चुनाव में जिले के मतदाता अधिक-से-अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

बुजुर्ग मतदाताओं को किया गया जागरूक

स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं ने वृद्धों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया. बीएलओ ने घर-घर जाकर वृद्ध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जांच किये. इस दौरान बताया गया कि यदि घर के बुजुर्ग मतदान के प्रति जागरूक होंगे तो पूरा परिवार और गांव भी जागरूक होगा. हमारा उद्देश्य है कि देश की संसदीय प्रणाली से शत-प्रतिशत बुजुर्ग मतदाताओं को जोड़ा जाये. हम सभी को मतदान के प्रति सजग और जागरूक बनने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola