स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :17 Apr 2026 5:24 PM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को मुरहू प्रखंड के केवड़ा स्थित पुलिस पिकेट में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर लगाया गया.
विज्ञापन
खूंटी.
सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को मुरहू प्रखंड के केवड़ा स्थित पुलिस पिकेट में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव ने किया. डॉ उरांव ने बताया कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है. सभी स्वस्थ व्यक्ति को सामाजिक दायित्व के तहत अवश्य रक्तदान करना चाहिए. उन्होंने उपस्थित सभी जिला पुलिस के जवानों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. काउंसलर निशांत झा ने सभी सुरक्षा बलों को रक्तदान करने को लेकर परामर्श दिया. शिविर में कुल 18 जवानों ने स्वास्थ्य जांच करायी. जिसमें से पांच जवानों ने रक्तदान किया. रक्तदान करनेवालों में सैमुअल हैमरेन, बदरीरामा, वीरेंद्र इक्का, नीलम संजीव कुमार, तिलेश मुंडा शामिल हैं. शिविर को सफल बनाने में पूनम भेंगरा, सुजीत नाग, सुषमा कुजूर, सुनीता देवी आदि ने सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




