ePaper

प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण : नीलकंठ

Updated at : 21 Sep 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण : नीलकंठ

जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की गयी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. देश में मोदी सरकार आने से पहले देश की हालत और हालात बहुत दयनीय थी. हमें पहले हाथ फैला कर दूसरे देशों से मदद मांगनी पड़ते थी और अब हम दूसरे देशों को मदद भी करते हैं. अपने बल और शौर्य से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं. मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को व्यवहारिक धरातल पर उतार कर देश को नई दिशा दी है. विशिष्ट अतिथि राकेश भास्कर ने राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया. कहा कि भाजपा की यह पहल न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी है. कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला महामंत्री संजय साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा देवी ने भी संबोधित किया. इस अवस पर राजकुमार गुप्ता, भीम सिंह मुंडा, किशोर गंझू, गीरिश जयसवाल, मदन मोहन मिश्रा, बासमती देवी, अशोक गुप्ता, अशोक भगत, प्रमोद गुप्ता, राजेंद्र प्रजापति, सुनिल गुप्ता, मुसाफिर विश्वकर्मा, रधु राम, जीतवाहन महतो, रामबिहारी लाल, गंदौरी गुड़िया, सीमा देवी, रूकमिला सारू, नुतन देवी, ध्रुपमनी देवी, बासमती देवी, बिमला देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

भाजपा ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित कीB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola