राज स्पोर्ट्स बुंडू ने डीटी तमाड़ को 4-0 से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
राज स्पोर्ट्स बुंडू ने डीटी तमाड़ को 4-0 से किया पराजित

पंच परगना फुटबॉल लीग के ग्रुप ‘ए’ के 24वें मुकाबले में राज स्पोर्ट्स बुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीटी तमाड़ को 4-0 से मात दी. यह मुकाबला जीएल चर्च आमलेशा मैदान में खेला गया.

विज्ञापन

तमाड़. पंच परगना फुटबॉल लीग के ग्रुप ‘ए’ के 24वें मुकाबले में राज स्पोर्ट्स बुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीटी तमाड़ को 4-0 से मात दी. यह मुकाबला जीएल चर्च आमलेशा मैदान में खेला गया. इसमें दोनों टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया. राज स्पोर्ट्स को मुकाबले की शुरुआत में ही बढ़त मिली. गुरुवा मुंडा ने मौके को भुनाते हुए पहला गोल दागा. इसके बाद 30वें मिनट में मुकेश महली ने दूसरा गोल कर बढ़त को दोगुना किया. 38वें मिनट में गोखेन मुंडा ने तीसरा गोल कर डी टी तमाड़ की मुश्किलें और बढ़ा दीं. अंत में 90वें मिनट में प्रशांत मुंडा ने चौथा गोल करते हुए टीम को 4-0 से बड़ी जीत दिलायी. डीटी तमाड़ को भी कई अवसर मिले, लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके. मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब राज स्पोर्ट्स के स्टार खिलाड़ी गोखेन मुंडा को मिला. उन्हें पीपीएस के संरक्षक हीरालाल दास ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया. मैच का संचालन राष्ट्रीय रेफरी निशांत भेंगरा, करम मुंडा और महावीर पुराण ने किया. मौके पर पीपीएस के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola