वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Updated:
विज्ञापन
वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

एनएच-33 स्थित बाड़वा मोड़ पर वीर शहीद बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

तमाड़.

एनएच-33 स्थित बाड़वा मोड़ पर वीर शहीद बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिला मोर्चा की अध्यक्ष दमयंती मुंडा, नंदकिशोर महतो, हलधर मुंडा, दिगंबर सिंह मुंडा, हरेंद्र कुमार महतो, राजेश प्रसाद महतो, अभिनाथ महतो, अजंबर महतो, परिक्षित महतो, लखीचरण मुंडा, हरि सिंह मुंडा, जयराम महतो, घासिया लोहरा, कमलेश पुरान, कमलेश महतो सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. दमयंती मुंडा ने वीर बिरसा मुंडा के जीवन और बलिदान को याद किया. कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को जागरूक किया. स्वतंत्रता संग्राम को नयी दिशा दी. उनकी शहादत ने देशवासियों को प्रेरित किया और आज भी उनकी विचारधारा समाज को मार्गदर्शन देती है. युवाओं ने भी बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. अंत में सभी ने एक स्वर में बिरसा मुंडा अमर रहे के जयकारे लगाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola