तीन किसानों के चार बैलों की चोरी

रनिया थाना क्षेत्र के गरई गांव में बुधवार की रात तीन किसान के चार बैल को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया.
रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के गरई गांव में बुधवार की रात तीन किसान के चार बैल को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया. जिसमें किसान रूबेन मडकी का बैल, बुधवा मड़की के दो बैल और सामुएल कोनगाड़ी के एक बैल की चोरी की गयी है. किसान बैल को घर के नजदीक बने पुआल मचान के नीचे बांध कर रखे थे. बुधवार की रात अज्ञात चोर बैल चुरा कर ले गये. गुरुवार की सुबह जब किसान अपने बैल को लेने गये तो देखा बैल गायब थे. आसपास में पता करने पर भी उनका कहीं पता नहीं चल सका. भुक्तभोगियों ने थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




