रनिया में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन

Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :29 Oct 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
रनिया में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन

रनिया प्रखंड अध्यक्ष गाबरियल तोपनो की अध्यक्षता में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बुधवार को रनिया प्रखंड अध्यक्ष गाबरियल तोपनो की अध्यक्षता में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष सुरेश कोनगाड़ी, सचिव अमृत तोपनो, कोषाध्यक्ष सुनील कंडुलना, उपाध्यक्ष एलेक्स गुड़िया, महिला मोर्चा अध्यक्ष मेरी हलयानी कोनगाड़ी, सचिव पुनीता तोपनो, उपाध्यक्ष नूतन कोनगाड़ी, अंजनी देवी, कोषाध्यक्ष सुशांति डहंगा, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष पीयूष गुड़िया, सचिव जॉनसन भेंगरा, कोषाध्यक्ष जेम्स चंपी, उपाध्यक्ष पुजार कोनगाड़ी को बनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित थे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की अपील की. कहा कि पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचायें. वहीं राज्य सरकार के कार्यों को लोगों को बतायें. उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए भी कहा. मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में जिला युवा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, युवा उपाध्यक्ष अनूप लकड़ा, राहुल केशरी, एजाजुल अंसारी, कर्रा प्रखंड सचिव विनोद उरांव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोशांति कोनगाडी, बुद्धिजीवी मोर्चा सह केंद्रीय सदस्य मेनन बीरेन कंडुलना, केंद्रीय सदस्य देवनाथ मघैया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola