केएस गंगा अस्पताल में आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
केएस गंगा अस्पताल में आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

शहर के केएस गंगा अस्पताल में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आगजनी के दौरान बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

खूंटी. शहर के केएस गंगा अस्पताल में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आगजनी के दौरान बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान विभाग के रामाशीष यादव ने अस्पताल के कर्मियों को आग लग जाने की स्थिति में बचाव और राहत कार्य करने के तरीके बताये. उन्होंने आग बुझाने और अस्पताल भवन के कर्मी और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी दी. उन्होंने आग लगने से बचाव के उपाय करने और अग्निशमन यंत्र का उपयोग करने के तरीकों के बारे में बताया. इस दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ अंजीव नयन, डॉ पिंकी, नर्स अनुपम, दशमी, रीना, सोनिया, अंशु, एलिजा, कृतिका, आशा, रीता, नमिता, रेखा, दिव्या, रेशमी, आलोक, अमित, साहिल सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola