पीपल पेड़ में लगी आग, हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
पीपल पेड़ में लगी आग, हादसा टला

अज्ञात शरारती तत्वों ने भीड़ वाली बस्ती में स्थित पीपल के पेड़ में आग लगा दी.

विज्ञापन

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के सोदे महली टोली में शुक्रवार की रात अज्ञात शरारती तत्वों ने भीड़ वाली बस्ती में स्थित पीपल के पेड़ में आग लगा दी. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम आनन-फानन में सोदे पहुंची और जलते हुए पेड़ पर पानी डाल कर आग पर काबू पाया. ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ काफी बड़ा और पुराना है. उसकी टहनियां अक्सर टूट-टूट कर गिरती रहती है. समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के घरों तक भी आग फैलने की आशंका थी.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola