मोबाइल दुकान में लगी आग
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर के कर्रा रोड शिवाजी चौक स्थित गोविंद मोबाइल दुकान जी टेलीकॉम एंड मोबाइल वर्ल्ड में बुधवार की रात आग लग गयी
विज्ञापन
खूंटी.
शहर के कर्रा रोड शिवाजी चौक स्थित गोविंद मोबाइल दुकान जी टेलीकॉम एंड मोबाइल वर्ल्ड में बुधवार की रात आग लग गयी. आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. इससे दुकानदार गोविंद कश्यप को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. सूचना पाकर दमकल भी पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो चुके थे. आग पर काबू पाने से आसपास के दुकानों में आग फैलने से रोक लिया गया. खबर लिखे जाने तक आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










