ओके :::: खूंटी के उत्थान में टाटा स्टील कर रही है कार्यः सांसद

Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 18 May 2026 5:58 PM

विज्ञापन

बिरसा कॉलेज में सोमवार को सोमवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. बिरसा कॉलेज में सोमवार को सोमवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण मुंडा और विशेष अतिथि के रूप में टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज आलम तथा सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन, देवदूत मोहंती उपस्थित हुए. समारोह में कॉलेज की ओर से मोमेंटो प्रदान किया गया. वहीं अतिथियों ने बिरसा कॉलेज के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मान पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि खूंटी भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीदों की पावन कर्मभूमि रही है. यहां के विकास, शिक्षा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए टाटा स्टील लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. बिरसा कॉलेज खूंटी को टाटा स्टील द्वारा लगभग 50 से 55 लाख रुपये की लागत से टेबल, कुर्सी सहित कई शैक्षणिक उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं. आनेवाले दिनों में टाटा स्टील द्वारा खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अन्य कॉलेजों, अस्पतालों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्य किये जाने की उम्मीद है. टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ. शहनवाज आलम ने कहा कि टाटा समूह केवल उद्योग स्थापित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है. टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन ने कहा कि टाटा स्टील शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कौशल विकास के क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है. खूंटी समेत आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों और सामाजिक संस्थाओं के विकास में सहयोग करती रहेगी. टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय ने कहा कि कंपनी समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने कंपनी के समक्ष कॉलेज की चहारदीवारी, कॉमन रूम का नवीनीकरण, मल्टीपरपज हॉल में आधुनिक स्पीकर, डिजिटल टीचिंग बोर्ड की व्यवस्था, बुक सेल्फ सहित अन्य की मांग रखी. कार्यक्रम में प्राचार्य सीके भगत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, जया कुजूर, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे.

बिरसा कॉलेज में अभिनंदन समारोह का आयोजनB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola