सरस्वती मां को दी गयी विदाई

पटेल बीएड कॉलेज के प्रांगण में स्थापित प्रतिमा का शनिवार को विसर्जन किया गया.
कर्रा. कर्रा प्रखंड में स्थापित मां सरस्वती को शनिवार को विदाई दी गयी. पटेल बीएड कॉलेज के प्रांगण में स्थापित प्रतिमा का शनिवार को विसर्जन किया गया. इससे पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. वहीं पूजा के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान और संस्कार की प्रतीक हैं. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करते हैं. पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मां सरस्वती की प्रतिमा को पारंपरिक वाद्य यंत्रों, मंत्रोच्चारण और जयकारों के साथ कॉलेज के समीप स्थित तालाब में विधिवत विसर्जित किया गया. विसर्जन के दौरान सभी विद्यार्थियों ने भावभीनी विदाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




