मशरूम बनाने की फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
मशरूम बनाने की फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक

मशरूम फैक्ट्री से निकलने वाली गैस और कचरा डंप किये जाने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक बैठक की.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड क्षेत्र की घुनसूली पंचायत अंतर्गत घुनसूली गांव में संचालित श्री श्याम एग्रो इंडस्ट्रीज की मशरूम फैक्ट्री से निकलने वाली गैस और कचरा डंप किये जाने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक बैठक की. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने फैक्ट्री से हो रही समस्याओं को रखा. कहा कि फैक्ट्री से निकलने वाली गैस काफी दुर्गंधयुक्त है. जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा खाली पड़ी जमीन पर कचरा डंप किये जाने का आरोप लगाया. फैक्ट्री की ओर से पहुंचे प्रतिनिधि अमन सिंघानिया और अभिषेक नन्दुड़ी ने कहा कि फैक्ट्री से निकलने वाली गैस किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है. उन्होंने ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब जमीन की खरीद-बिक्री की जा रही थी तब उन्हें बताया गया था कि यहां स्कूल खोला जायेगा. इसके बाद वहां मशरूम बनाने की फैक्ट्री स्थापित कर दी गयी. इस परियोजना के लिए ग्राम सभा से न तो अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया गया और न ही कोई सहमति. बैठक में कर्रा सांसद प्रतिनिधि बिक्रम नाग, घुनसूली के ग्राम प्रधान लालसिंह मुंडा, सचिव सनिका सांगा, चांपी गांव के ग्राम प्रधान मकुंद पाहन, सिरका के ग्राम प्रधान मादी बाखला, गुणी के ग्राम प्रधान सहदेव मुंडा, डाड़ी के ग्राम प्रधान शंका पाहन, तुमना के ग्राम प्रधान सनिका बाखला सहित सहित अन्य उपस्थित थे.

फैक्ट्री से निकलने वाली गैस और खुले में फैक्ट्री का कचरा डंप किये जाने का विरोधB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola