कस्तूरबा गांधी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :16 Apr 2026 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

विद्यालय का रिजल्ट 90.9 प्रतिशत रहा. स्कूल से कुल 44 छात्राओं ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 40 छात्राएं उत्तीर्ण रहीं.

विज्ञापन

कर्रा. कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कर्रा की छात्राओं ने 10वीं सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय का रिजल्ट 90.9 प्रतिशत रहा. स्कूल से कुल 44 छात्राओं ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 40 छात्राएं उत्तीर्ण रहीं. कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कर्रा की छात्रा प्रतिभा कुमारी ने 83 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी. वहीं दीपिका कुमारी ने 81.4 प्रतिशत, रोशनी कुमारी 77.3 प्रतिशत अंक हासिल की. छात्राओं के प्रदर्शन पर स्कूल की वार्डन रश्मि कुमारी, मैनेजर विनय कुमार पांडेय ने छात्राओं को बधाई दी है. वार्डेन रश्मि कुमारी ने कहा कि हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्राओं के अनुशासन तथा शिक्षा के प्रति लगन से यह परिणाम आया है.

सीएम एसओई गर्ल्स का रिजल्ट 93 प्रतिशत रहा

खूंटीः सीबीएसई के 10वीं में खूंटी सीएम एसओई गर्ल्स प्लस टू स्कूल खूंटी का रिजल्ट शानदार रहा. स्कूल से कुल 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 76 उत्तीर्ण हुए. स्कूल का रिजल्ट 93 प्रतिशत रहा. स्कूल की आशिया परवीन ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किया. वहीं दिव्या गुड़िया ने 80 प्रतिशत और सुहानी बिरहोर ने 77 प्रतिशत अंक हासिल किया. स्कूल की प्रभारी विनीता लुगुन, विद्यालय प्रबंधक और सभी शिक्षकों ने सफल छात्राओं को मिठाई खिलायी और बधाई दी.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola