हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त

रनिया प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है.
रनिया. रनिया प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. हाथियों के आतंक से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. रविवार की देर रात जंगल से भटक कर एक जंगली हाथी रनिया प्रखंड के उल्लुग गांव पहुंच गया. इस दौरान हाथी ने दानियल कंडुलना के कच्चे खपरैल मकान को तोड़ दिया. मकान के क्षतिग्रस्त होने से मलबा घर में रखे दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ अंदर खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल पर गिर गया. जिससे काफी नुकसान हुआ है. हाथी ने घर के अंदर रखे धान, चावल, आलू समेत अन्य खाद्य सामग्री भी खा लिया. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिवार से मिल कर क्षति का जायजा लिया. वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को हाथी भगाने के लिए पटाखे समेत अन्य उपकरण दिये गये. वहीं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




