विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा शनिवार को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा शनिवार को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राएं व शिक्षकों ने भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान रांची तथा साइंस सेंटर रांची का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जैविक उद्यान में विभिन्न वन्य जीवों और प्राकृतिक पर्यावरण के बारे में जानकारी प्राप्त की. वहीं साइंस सेंटर में वैज्ञानिक उपकरणों, प्रयोगों और मॉडल्स के माध्यम से विज्ञान की रोचक व व्यावहारिक समझ विकसित किया. प्रधानाचार्य ज्ञान हंस ओझा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया. शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान हंस ओझा, दीपक केशरी, उषा हंस ओझा, सुसारी होरो, सुमेल आइंद, सुनील गुप्ता, ममता कंडुलना, डेविड तोपनो, मुनमुन कुमारी, आशा आइंद आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola