शराब पीकर विवाद चालक की हत्या

Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 12 May 2026 8:40 PM

विज्ञापन

बुंडू थाना क्षेत्र के बिचाहातू गांव में शराब पीने को लेकर झगड़ा होने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू थाना क्षेत्र के बिचाहातू गांव में शराब पीने को लेकर झगड़ा होने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पद्यलोचन मछुवा (28) पिता नागेंद्र मछुआ ग्राम विचार के रूप में हुई है. वह प्राइवेट स्कूल बस चालक था. घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट के दौरान बुद्धदेव सेठ के द्वारा पद्मलोचन मछुआ का गला दबा दिया गया. मारपीट के दौरान पद्दोलचन गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा. सूचना मिलने पर उसके पिता नगेन्द्र मछुवा मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उसे बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बुंडू पुलिस अभियुक्त बुद्धदेव सेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola