प्रमंडलस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
प्रमंडलस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन खूंटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला की मेजबानी में आयोजित प्रमंडलीय स्तरीय 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन खूंटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में पहला मैच खूंटी बनाम लोहरदगा के बीच खेला गया. जिसमें खूंटी की टीम 4-0 से विजयी रही. वहीं दूसरा मैच खूंटी बनाम सिमडेगा के बीच खेला गया. जिसमें खूंटी चार-शून्य से विजयी हुई. अंडर 17 बालक वर्ग में खूंटी का पहला मैच लोहरदगा से खेला गया. जिसमें खूंटी ने लोहरदगा को शानदार 6-0 से हरा दिया. दूसरे मैच में खूंटी ने सिमडेगा की टीम को दो-एक गोल से पीछे छोड़ दिया. अंडर 15 बालक वर्ग में खूंटी का मुकाबला लोहरदगा से हुआ. जिसमें लोहरदगा तीन-शून्य से विजय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola