जिलास्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
जिलास्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता

जिलास्तरीय प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता आरसी बालक मध्य विद्यालय में आयोजि

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिलास्तरीय प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता आरसी बालक मध्य विद्यालय में आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में खूंटी जिला के सभी छह प्रखंड के अंडर-12 बालक-बालिका की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता की विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खूंटी जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. बालिका वर्ग में आरसी मिशन मध्य विद्यालय गौड़बेढा की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय हासा की टीम को 1-0 से पराजित कर विजेता बना. बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हूंट अड़की की टीम ने आरसी बालक मध्य विद्यालय करा की टीम को 1-0 से पराजित किया. विजेता खिलाड़ियों को सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विश्व दीपक झा, वंदना भट्ट और अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील लकड़ा तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक ने पुरस्कृत किया. विजयी टीम 21 जुलाई को राज्य स्तरीय लिटिल चैंप प्रतियोगिता के लिए रांची खेलगांव में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी. संचालन रियाज आलम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola