विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. शहर के तोरपा रोड खूंटी टोली स्थित जेआइआइटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में एक वर्ष का एडवांस कोर्स, छह माह का डिप्लोमा कम्प्यूटर कोर्स सहित अन्य कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्थान के 70 विद्यार्थियों को निदेशक वीरेंद्र नाग ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उदय आनंद जेम्स चोंडे को प्रथम, साहिल जायसवाल को द्वितीय और अर्जुन टूटी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. संस्थान की निदेशिका बुलबुल आईच ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर सहायक शिक्षिका मोनी रानी, गणेश, रोजलिन प्रिसिका, पुष्पा कुमारी, अभिनव, पूर्वी रानी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola