जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

Updated:
विज्ञापन
जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

तांबा, हालोम और बघिया में जरूरतमंदों के बीच बुधवार को कंबल वितरण किया गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया में बढ़ती ठंड को देखते हुए रनिया थाना के द्वारा थाना क्षेत्र के तांबा, हालोम और बघिया में जरूरतमंदों के बीच बुधवार को कंबल वितरण किया गया. रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने गांव के वृद्ध, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल प्रदान किया. उन्होंने बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया. उनका हालचाल जाना और प्रशासन द्वारा आमजनों के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए थाना से संपर्क करने की अपील की. वहीं गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के लिए कहा. मौके पर थाना के पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola