आम्रेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
आम्रेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु

बाबा आम्रेश्वर धाम में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े.

विज्ञापन

खूंटी. बाबा आम्रेश्वर धाम में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. रविवारीय अवकाश को लेकर ज्यादातर श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे. पूजा के लिए सुबह से ही आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. सभी कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इस दौरान पूरा आम्रेश्वर धाम बोल बम और भगवान शिव के जयकारे से गूंज उठा. भक्तों ने भगवान शिव की पूरी श्रद्धा के साथ आराधना की और जलार्पण किया. भगवान से अपनी और अपने पूरे परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने आम्रेश्वर धाम में भगवान शिव के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की पूजा की. धाम परिसर में लगे अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में अपना सर झुकाया और पूजा की. रविवार की शाम में आम्रेश्वर धाम में शृंगार पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें भगवान भोलेनाथ की विशेष सजावट की गयी. जिसमें मुख्य रूप से फूल और माला से सजावट की गयी.

प्रथम सोमवारी की तैयारी पूरी

सावन महीने के पहले सोमवारी की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है. समिति के पदाधिकारी, वालंटियर के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी है. भीड़ को देखते हुये पूरे धाम परिसर की निगरानी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola