उपायुक्त ने ई-केवाइसी जागरूकता रथ को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने ई-केवाइसी जागरूकता रथ को किया रवाना

समाहरणालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र ने आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित ई-केवाइसी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र ने आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित ई-केवाइसी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ 27 मार्च तक मनाये जा रहे ई-केवाइसी सप्ताह के तहत गांव-गांव जायेगी. इसमें राशन कार्डधारियों को 31 मार्च से पूर्व अनिवार्य रूप से ई-केवाइसी कराने के लिए प्रेरित करेगा. यह जागरूकता रथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को ई-केवाइसी की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी देगा. इससे लाभुक समय रहते अपना ई-केवाइसी पूरा करा सकें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सके. इसके अलावा जागरूकता रथ के माध्यम से आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से आमजनों को जागरूक भी किया जायेगा. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने राशन कार्ड धारकों से जल्द से जल्द अपना ई-केवाइसी पूर्ण कर लेने की अपील की. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एनडीसी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola