विधायक ने की तोरपा व बानो को अनुमंडल बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने की तोरपा व बानो को अनुमंडल बनाने की मांग

सुदीप गुड़िया ने विधानसभा में उठायी बानो व तोरपा को अनुमंडल बनाने की मांग

विज्ञापन

तोरपा. विधायक सुदीप गुड़िया ने मंगलवार को विधानसभा में क्षेत्र के विकास एवं प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड एवं खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग रखी. विधायक ने शून्यकाल में सदन में मांग रखते हुए कहा कि बानो प्रखंड जिला मुख्यालय सिमडेगा से लगभग 65 किलोमीटर तथा तोरपा प्रखंड जिला मुख्यालय खूंटी से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रशासनिक सुविधा एवं क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए बानो एवं तोरपा प्रखंड को शीघ्र अनुमंडल का दर्जा दिया जाये, ताकि आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके. इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने बताया कि तोरपा एवं बानो दोनों प्रखंड अनुमंडल बनने की सभी आवश्यक अर्हताएं पूरी करते हैं, इसके बावजूद स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. बानो तथा तोरपा को अनुमंडल बनाने की मांग क्षेत्र की जनता वर्षो से करती आ रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन भी सौंपा गया है. विधायक सुदीप गुड़िया से भी मिल कर तोरपा व बानो को अनुमंडल बनाने की मांग रखी गयी थी. अनुमंडल बन जाने से तोरपा व बानो प्रखंड क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी.

सुदीप गुड़िया ने विधानसभा में उठायी बानो व तोरपा को अनुमंडल बनाने की मांग

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola