मॉडल कॉलेज का निर्माण थाना के समीप कराने की लोगों ने रखी मांग

Published by :SHUBHAM HALDAR
Published at :14 Apr 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
मॉडल कॉलेज का निर्माण थाना के समीप कराने की लोगों ने रखी मांग

प्रस्तावित मॉडल कॉलेज के निर्माण को लेकर व्यापारियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक

विज्ञापन

तमाड़. प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित मॉडल कॉलेज के शीघ्र निर्माण व स्थान चयन को लेकर तमाड़ राधारानी मंदिर प्रांगण में व्यापारियों व बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यवसायी भरत लाल साहू ने की. बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि कॉलेज का निर्माण तमाड़ थाना से सटी कृषि विभाग की भूमि (फार्म) में ही कराया जाये. उपस्थित जनसमूह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस स्थान के अतिरिक्त अन्य किसी भी स्थान पर महाविद्यालय की स्थापना तमाड़वासियों को स्वीकार नहीं होगा. थाना से सटे होने के कारण यह स्थान पूरी तरह सुरक्षित है. साथ ही यह भूमि तमाड़-खूंटी रोड पर स्थित है. जो राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 800 मीटर की दूरी पर है तथा रायडीह-तमाड़ पथ भी पीछे से जुड़ा हुआ है. इस प्रकार यह स्थान पूरे प्रखंड का केंद्र बिंदु है. जहां सभी गांवों और पंचायतों के विद्यार्थी आसानी से पहुंच सकेंगे. ग्रामीणों एवं बुद्धिजीवियों ने प्रशासन द्वारा किसी दुर्गम स्थल के चयन के प्रयास पर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रशासनिक दूरदर्शिता के अनुरूप नहीं है और इसे हर हाल में रोका जायेगा. बैठक में तमाड़ के सैकड़ों व्यापारी, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक में भरत लाल साहू, दिनेश स्वर्णकार, पिंकू साहू, सुरेश गुप्ता, अमित सिन्हा, सुजीत साहू, अरविंद साहू, संजय डॉन गुप्ता, रमेश कुमार मुंडा, नंदा नायक, अनिमा मल्लिक, पंकज मल्लिक, श्रवण भगत, सौमिक हल्दार, सूरज सोनी, डॉ. दुर्गादास मोदक, अशोक गोस्वामी, पप्पू गोराई, चंदन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

प्रस्तावित मॉडल कॉलेज के निर्माण को लेकर व्यापारियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola