सोमा मुंडा हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
सोमा मुंडा हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग

सोमा मुंडा हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर उनकी पत्नी अमृता तिर्की ने मुख्यमंत्री को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

खूंटी. एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर उनकी पत्नी अमृता तिर्की ने मुख्यमंत्री को आवेदन दिया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि उनके पति सोमा मुंडा की हत्या करने में मुख्य साजिशकर्ता और कातिलों को पुलिस गिरफ्तार करने में विफल हो रही है. इससे उनका परिवार और आदिवासी-मूलवासी समाज तथा राज्य के सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने मुख्यमंत्री से हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की. ज्ञात हो कि पड़हा राजा सोमा मुंडा की सात जनवरी को खूंटी के जमुआदाग के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उक्त हत्याकांड में शामिल रहने के आरोप में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola