स्थानीय छात्रों के 90 फीसदी नामांकन की मांग

Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 11 Feb 2026 6:46 PM

विज्ञापन

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी आवासीय विद्यालयों में 90 प्रतिशत नामांकन स्थानीय विद्यार्थियों का सुनिश्चित करने की मांग की है.

विज्ञापन

तमाड़. पूर्व मुखिया रमेश कुमार मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी आवासीय विद्यालयों में 90 प्रतिशत नामांकन स्थानीय विद्यार्थियों का सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के आवासीय विद्यालयों में करीब 95 प्रतिशत नामांकन बाहरी विद्यार्थियों का हो रहा है. जिससे स्थानीय छात्रों के अधिकारों का हनन हो रहा है. यह स्थिति चिंताजनक और निंदनीय है. रमेश कुमार मुंडा ने कहा कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्यालयों की स्थापना यहां के स्थानीय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से की गयी है. ऐसे में नामांकन में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola