ePaper

समाज का विवाह परिचय सम्मेलन करने का निर्णय

Updated at : 06 Jul 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
समाज का विवाह परिचय सम्मेलन करने का निर्णय

रौनियार वैश्य समिति खूंटी जिला की समिति की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

रौनियार वैश्य समिति खूंटी जिला की समिति की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के विकास कार्यों पर चर्चा की गयी. वहीं समाज के विवाह योग्य बालक-बालिकाओं की एक सूची तैयार करने और एक विवाह परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिससे समाज में वैवाहिक कार्यक्रम को सुलभ बनाया जा सके. इसके अलावा सावन महीने के पहले सोमवार को महादेव मंडा का शृंगार पूजा समाज की ओर से करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला समिति का विस्तार किया गया. जिसमे उपाध्यक्ष मुरहू के रामा साहू, रणजीत प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता को बनाया गया. वहीं संगठन मंत्री विकास कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, मंत्री शशि भूषण गुप्ता, गोपाल गुप्ता को बनाया गया. कार्यकारिणी में भरत कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, बबलू, रमेश गुप्ता शामिल किये गये हैं. मौके पर दिलीप गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

रौनियार वैश्य समिति की बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola