कुआं में गिर कर डूबने से मौत

रनिया थाना क्षेत्र के अम्मापखना गांव निवासी 62 वर्षीय बसंती देवी की कुएं में गिर कर डूबने से मौत हो गयी.
रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के अम्मापखना गांव निवासी 62 वर्षीय बसंती देवी की कुएं में गिर कर डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार घर के पास स्थित सब्जी के खेत के समीप बने कुएं में वह किसी काम से गयी थीं. इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई और डूब गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










