खूंटी के पेरवाघाघ में बढ़ेंगी पर्यटकों की सुविधाएं, वेलकम गेट से बंबू कॉटेज तक का होगा निर्माण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते उपायुक्त और उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

खूंटी उपायुक्त ने पेरवाघाघ और पांडुपुडिंग जलप्रपात में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश दिए।

विज्ञापन

खूंटीः उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने बुधवार को तोरपा प्रखंड अंतर्गत पेरवाघाघ और पांडुपुडिंग जलप्रपात का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां हो रहे विकास कार्य की प्रगति को देखा. उपायुक्त ने पांडुपुडिंग जल प्रपात में पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था, शौचालय और आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य का जानकारी लिया. उन्होंने कहा कि किसी भी पर्यटक को स्थल भ्रमण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. पहुंच पथ, वाहन पार्किंग सहित अन्य का समुचित प्रबंध करें.

उन्होंने पेरवाघाघ से पांडुपुडिंग तक ट्रेकिंग पाथवे बनाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पेरवाघाघ जल प्रपात में वेलकम गेट, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट, बम्बू कॉटेज, चिल्ड्रन पार्क, सीढ़ी, शौचालय, गजीबो, वॉच टावर, स्टाफ क्वार्टर और दुकान सहित अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं का जायजा लिया. कार्यकारी एजेंसी और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करने तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि पेरवाघाघ में पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलना चाहिए.

उन्होंने विद्युतीकरण को लेकर भी दिषा- निर्देश दिया. उन्होंने दोनों स्थलों पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा. वहीं पर्यटक और स्थानीय लोगों से क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का अपील किया. जल प्रपात में सुरक्षा को लेकर जल स्तर की स्पष्ट मार्किंग करने तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया.

मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola