ताशकंद से लौटने पर डेविट मुंडा का स्वागत

रग्बी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खूंटी के डेविट मुंडा ने शानदार प्रदर्शन किया.
खूंटी. उजबेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित सेंटल एंड साउथ एशिया सीनियर मेंस रग्बी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खूंटी के डेविट मुंडा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने उज़्बेकिस्तान और कजाखस्तान के खिलाफ 10 -10 स्कोर कर कुल 20 स्कोर किया और टीम को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पाकिस्तान के विरुद्ध मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया तथा मैच के दौरान मामूली रूप से चोटिल भी हुए. प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर लौटने पर रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के रग्बी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उसका स्वागत किया. मौके पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










