डीएवी में 10वीं बोर्ड के टॉपर्स को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
डीएवी में 10वीं बोर्ड के टॉपर्स को किया गया सम्मानित

प्रधानाचार्य मनोजेश्वर कुमार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी.

विज्ञापन

खूंटी. स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में गुरुवार को सीबीएसइ की 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोजेश्वर कुमार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी. वहीं सभी शिक्षकों ने मिलकर बच्चों का मुंह मीठा कराया. विद्यालय के छात्र फैसल अंसारी सबसे अधिक 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर खूंटी जिला का टॉपर बना. युवराज कुमार तथा श्रेष्ठ गुप्ता ने क्रमशः 95.6 प्रतिशत तथा 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं. प्रवीण तूफान टोपनो, गौतम कुमार, प्रशस्त पंडित, प्रिंस पूर्ति, अक्षरा रानी, अनामिका कुमारी, कनक हेंब्रम, रितेश कुमार मोहन और प्रशंसा भारती ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हैं. प्राचार्य मनोजेष्वर कुमार ने कहा कि यह बच्चों तथा शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने अभिभावकों की भी सराहना की. उन्होंने टॉपर फैसल अंसारी के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी. मौके पर एम गौरीशंकर, अरविंद कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, उमाकांत नंदा, कौशल किशोर, ईश्वर नाथ झा, शिल्पी राय, लक्ष्मी नारायण तिवारी, चंचल सरकार, आकाश कुमार, शालिनी सुधा, अंबर पाठक, आर्यन सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola