खूंटी जिले के डैम पानी से लबालब

Updated:
विज्ञापन
खूंटी जिले के डैम पानी से लबालब

लगातार बारिश के कारण जिले की नदी, तालाब, कुआं सहित अन्य सभी जलस्रोत पानी से लबालब भर गये हैं.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में 16 जून से लगातार बारिश हो रही है. मॉनसून प्रवेश करने के बाद से अब तक जिलेवासियों ने धूप नहीं देखा है. लगातार बारिश के कारण जिले की नदी, तालाब, कुआं सहित अन्य सभी जलस्रोत पानी से लबालब भर गये हैं. इसके साथ ही जिले में बने छोटे-बड़े डैम अपनी क्षमता तक भर चुके हैं. जिसके कारण सभी डैम में पानी लबालब भरा हुआ है. यह बेहद आकर्षक के साथ-साथ खतरनाक नजर आ रहा है. खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड अंतर्गत डुमरगड़ी स्थित लतरातू जलाशय पूरी तरह से भरा हुआ है. इधर खूंटी के रेमता डैम, पेलोल डैम सहित अन्य छोटे-बड़े डैम भी भरे हुये हैं. मानसून से पूर्व जून में सभी जलाशय में इतना पानी नहीं था. तब पानी तो था, लेकिन विस्तार कम था. मॉनसून के बाद सभी डैम में पानी का विस्तार दो गुना से अधिक हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola