ePaper

अंडर 14 क्रिकेट : सेफा में सीएससी-बी ने सीएफसी-ए को हराया

Updated at : 22 Nov 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर 14 क्रिकेट : सेफा में सीएससी-बी ने सीएफसी-ए को हराया

अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया. जिसमें सीएससी बी और सीएफसी ए के बीच भिड़ंत हुआ. जिसमें सीएससी बी की टीम 19 रनों से सीएफसी ए को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएफसी बी की टीम ने 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए. जिसमें सर्वाधिक आदित्य कारण माझी ने शानदार पारी खेलते हुये कुल 154 रन बनाये. वहीं अनिकेत कुमार गुप्ता ने 62 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में सीएफसी ए ओर से ओम कुमार और सैफ अंसारी ने एक-एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएफसी ए की टीम 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 241 रन ही बना सकी. जिसमें सैफ अंसारी ने सबसे अधिक 77 रन बनाये. वहीं नवदीप सिंह ने 66, अक्षित कुमार ने 23, सूरज गोप ने 18 तथा तेजराज ने 13 रनो का योगदान दिया. गेंदबाजी में सीएफसी बी की ओर से अभिनव कुमार, विशाल कुमार, अनिकेत कुमार गुप्ता ने एक-एक विकेट लिए. इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य कारण माझी को दिया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 नवंबर को सीएफसी बी और जेसीए के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola