वयस्क असाक्षरों के लिए परीक्षा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
वयस्क असाक्षरों के लिए परीक्षा का आयोजन

खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों में वयस्क असाक्षरों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों में वयस्क असाक्षरों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्क परीक्षार्थियों ने भाग लिया. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में 878 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा में कुल 11306 परीक्षार्थी शामिल हुए. जिनमें 6756 महिलाएं और 4550 पुरुष थे. कुल परीक्षार्थियों में कर्रा से 2746, खूंटी से 2166, तोरपा से 1921, मुरहू से 1704, अड़की से 1369 और रनिया से 1400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा को लेकर राज्य से अनुश्रवण के लिए आये आनंदिता सिंह, एसआरपी, एसएलएमए रजनी चौबे, एसआरपी एसएलएमए, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने विभिन्न परीक्षा केद्रों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola