एक सप्ताह में अफीम की खेती पूरी तरह से नष्ट करने का निर्देश

जिले में अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट करने के उद्देश्य से रविवार की शाम में एसपी अमन कुमार ने एसपी कार्यालय में बैठक की.
एसडीपीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ एसपी ने की बैठक
प्रतिनिधि, खूंटीजिले में अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट करने के उद्देश्य से रविवार की शाम में एसपी अमन कुमार ने एसपी कार्यालय में बैठक की. एसपी ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों से अफीम की खेती के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत किये गये अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली. उन्होंने अफीम की खेती को अबतक कितना नष्ट किया गया इसका आंकड़ा लिया. एसपी अमन कुमार ने कहा कि अभी भी जिले में लगभग ढाई हजार एकड़ भूमि में अफीम की खेती बची हुई है. उन्होंने बचे हुए अफीम की खेती को अगले एक सप्ताह में पूरी तरह से नष्ट करने का लक्ष्य दिया. इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी कर काम करने का निर्देश दिया. वहीं, उन्होंने ट्रैक्टर, ड्रोन और अतिरिक्त पुलिस बल का उचित उपयोग करते हुए अफीम की खेती को समाप्त करने के लिए कहा. इसके बाद भी यदि अफीम की खेती बच जाती है तो उसकी सूचना एकत्र कर नष्ट करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का लक्ष्य जिले से अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट करना है.
एसपी ने कहा कि जिले में ड्रोन लगाये गये हैं, जिसे खूंटी, सायको, मारंगहादा, मुरहू और अड़की थाना में दिया गया है. इससे अफीम की खेती को मैपिंग की जा रही है. ड्रोन के माध्यम से बचे हुए अफीम की खेती की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अफीम की खेती करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा एसपी ने लोगों को जागरूक करने और अफीम की खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी देने का निर्देश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




