आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता की शिकायत
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिउरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता की शिकायत सामने आयी है
विज्ञापन
खूंटी.
जिउरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता की शिकायत सामने आयी है. आंगनबाड़ी सेविका पर आंनगबाड़ी केंद्र के सामग्री को अपने घर में रखने का आरोप है. इसे लेकर गांव के ग्राम प्रधान बिनसाय मुंडा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. ग्राम प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका आंगनबाड़ी केंद्र में आये स्वेटर को अपने घर में रखी है. बच्चों को मेनू के अनुसार पोषाहार नहीं दिया जाता है. महिना में एक-दो दिन ही अंडा दिया जाता है. केंद्र को समय से पहले ही बंद कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सेविका को ग्रामसभा द्वारा पूर्व में भी चेतावनी देकर समय दिया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने उपायुक्त से कार्रवाई करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










