बहाली में गड़बड़ी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
बहाली में गड़बड़ी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग

वीबीडी कंसल्टेंट और एमटीएस के पद पर बहाली में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए अभ्यर्थियों ने कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

खूंटी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा खूंटी में निकाले गये वीबीडी कंसल्टेंट और एमटीएस के पद पर बहाली में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए अभ्यर्थियों ने कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में अभ्यर्थियों ने सांसद कालीचरण मुंडा, उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है. अभ्यर्थियों ने कहा कि उपरोक्त पदों की बहाली में धांधली होने की शिकायत पूर्व में की गयी थी. उससे संबंधित साक्ष्य भी प्रस्तुत किये गये थे. इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने नियुक्ति के मामलें में हुई गड़बड़ी में कार्रवाई करने की मांग की है. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि उक्त पदों में बिना ओरिजनल प्रमाण-पत्रों की जांच किये ही डाक द्वारा नियुक्ति पत्र भेज दिया गया. इसमें पैसे की लेन-देन करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola