निजी स्कूलों की बढ़ी फीस की शिकायत की

Updated:
विज्ञापन
निजी स्कूलों की बढ़ी फीस की शिकायत की

रांची उपायुक्त के जनता दरबार में आवेदन सौंप कर अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग

विज्ञापन

तमाड़. बुंडू अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत स्थित निजी विद्यालयों में वार्षिक शुल्क, डेवलपमेंट फीस समेत अन्य अतिरिक्त शुल्क के नाम पर अभिभावकों से अधिक राशि वसूले जाने पर तमाड़ के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी रमेश मुंडा ने रांची उपायुक्त के जनता दरबार में आवेदन सौंप कर अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि निजी विद्यालयों द्वारा विभिन्न मदों में अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है. जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अतिरिक्त शुल्क पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola