सिलादोन नीचे टोली में चला सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन
सिलादोन नीचे टोली में चला सफाई अभियान

खूंटी के सिलादोन गांव के नीचे टोली में रविवार को स्थानीय महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के सिलादोन गांव के नीचे टोली में रविवार को स्थानीय महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया. अभियान में गांव की सीमा कुमारी ने महिलाओं को सफाई के प्रति जागरूक किया. सभी ने मिलकर सफाई करने का निर्णय लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर गांव में फैले कचरे को एकत्र किया और उसका निष्पादन किया. नालियां और आसपास को साफ-सुथरा किया. अभियान में गांव की बच्चियों ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सरकार समय-समय पर सफाई अभियान चलाती है लेकिन स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि हम अपने घरों और आस-पास की नालियों की नियमित सफाई करें तो कई प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है. मौके पर मोनिका कच्छप, कुंवारी, सविता, आयुष, दशामानी, लक्ष्मी, नसीमा, खुशबू, आरती, सुसाना, आशा, शीतल, शांति सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola