लिटिल चैंप में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
लिटिल चैंप में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के कक्षा तीन से पांच में अध्ययनरत 12 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रामवि रनिया और बालिका वर्ग में जीईएलपीएस बघीया की टीम विजयी रही. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी खूंटी अपरूपा पॉल चौधरी और जिला शिक्षा अधीक्षक खूंटी अभय कुमार शील ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. मौके पर बीपीओ विवेक कुमार, एलेटा कंडूलना, निशा रानी हस्सा, शिल्पा डहंगा, राजेश तिर्की, प्रकाश चंद नाग, दिलीप सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola