ताला तोड़कर घर से जेवर और 70 हजार रुपये नकद चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नीलगिरी टोली स्थित असीत वरण सेन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद 70 हजार रुपये और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवर की चोरी कर ली.
विज्ञापन
बुंडू.
नीलगिरी टोली स्थित असीत वरण सेन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद 70 हजार रुपये और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवर की चोरी कर ली. घटना शनिवार रात की है. असीत वरण सेन ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था. रांची में काम करते हैं और वहीं रहते हैं. पत्नी तीन नवंबर को बड़ी बेटी के पास मुंबई चली गयी. मेन गेट के अलावा घर के अन्य दरवाजों में लगे तालों को भी चोरों ने तोड़ दिया. असीत वरण सेन ने बताया कि पूजा घर में रखे अलमारी की चाबी को भी चोरों ने खोजकर अलमारी खोल लिया और उसमें रखे सारे गहने और 70 हजार रुपये चोरी कर ली. असित वरण सेन के अनुसार चोरी गये सामान में मुख्य रूप से सोने की तीन अंगूठी, स्वर्ण युक्त चार शाखा पोला, सोने की दो चुड़ियां, सोने की 12 नथनी, सोने के तीन लॉकेट, सोने के कान के तीन टॉप, सोने के कान की तीन बालियां, चांदी के पायल आदि शामिल है. घटना की लिखित सूचना बुंडू थाने को दी गयी. बुंडू पुलिस घटना की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










