विद्यार्थियों ने जाना ग्रामीण क्षेत्र में व्यापार की संभावनाएं

Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जाना ग्रामीण क्षेत्र में व्यापार की संभावनाएं

खूंटी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ बुधवार को एक्सआइएसएस के मैनेजमेंट के विद्यार्थियों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ बुधवार को एक्सआइएसएस के मैनेजमेंट के विद्यार्थियों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केटिंग, सेल्स, रूरल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट को सुदृढ़ करने के संबंध में जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्र में व्यापार की संभावना और रोजगार सृजन कर ग्रामीणों की आय को बेहतर बनाने की जानकारी ली. इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एक-एक जानकारी दी. चैंबर के अध्यक्ष प्रियंक भगत ने कहा कि उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक कंपनी में जॉब किया, लेकिन उन्हें अपने खूंटी को आगे बढ़ाना था इसलिए उन्होंने खूंटी आकर अपना व्यवसाय शुरू किया. अरुण साबू ने बताया कि मुरहू में पैकेजिंग ड्रिंकिंग वॉटर, कैटल फीड्स सहित अन्य उद्योग स्थापित किये गये. मौके पर दिलीप शाह, ज्योति सिंह, संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola