कर्रा में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
कर्रा में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

महिला दिवस के उपलक्ष्य में कर्रा के पटेल बीएड कॉलेज कर्रा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कर्रा के पटेल बीएड कॉलेज कर्रा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ अनुराधा कुमारी और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस अवसर पर प्राचार्या डॉ अनुराधा कुमारी ने बताया कि पटेल बीएड कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण के साथ साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर लगाया जाता है. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी भावी शिक्षकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव ने बताया कि रक्तदान महादान होता है.रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है. आपका एक यूनिट रक्तदान करने से लोगों को नयी जिंदगी मिलती है. शिविर में कुल दस विद्यार्थियों ने रक्तदान किया. शिविर को सफल बनाने में कॉलेज के डॉ गौरी कच्छप, नीरज कुमार आलोक, आशीष कुमार, डॉ अनीता कुमारी, काउंसलर निशांत झा, सुशांत कुमार, सुजीत नाग, विकास नाग सहित अन्य का योगदान रहा.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola